
पाइनग्रोव के बच्चे कैप्टन एजे सिंह के साथ। सोलन | पाइनग्रोवस्कूल धर्मपुर की रजत जयंती के उपलक्ष्य में सोलन से कन्याकुमारी तक अखिल भारतीय सड़क यात्रा के तहत अभियान आयोजित किया गया। इस यात्रा में आठ अध्यापक, 15 विद्यार्थी दो ड्राइवर शामिल थे। इसके तहत आईपीएमसी के 25 स्कूलों का भ्रमण किया गया। इस सड़क यात्रा अभियान को पूरा करने के लिए 36 दिन लगे। इस भ्रमण के दौरान विद्यालय के छात्रों अध्यापकों को प्रमुख विद्यालयों, ऐतिहासिक, भौगोलिक तथा रक्षा स्थलों एवं उपकरणों को देखने का मौका मिला। इससे पूर्व पाइनग्रोव के जांबाज साइकिल चालक अभियान में भी कसौटी पर खतरे उतरे थे। विद्यालय के प्रबंधक कैप्टन एजे सिंह ने विद्यार्थियों स्टाफ के साहस की सराहना की तथा इनका स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment