Show your support

Wednesday, February 1, 2017

राजधानी में चला विदाई पार्टी का दौर

शिमला – हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मंगलवार को तीन अधिकारी और कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होने वाले गैर शिक्षक कर्मचारियों में बलदेव सिंह, अनुभाग अधिकारी, राज कौर, सफाई कर्मचारी और ललिता ठाकुर, सहायक जन संपर्क अधिकारी अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। आचार्य राजिंद्र सिंह चौहान, प्रति-कुलपति ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर नए वर्ष में आरंभ किए गए एक और नवाचार कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले मुक्त मंच में 12वां व्याख्यान देते हुए आचार्य एमएस चौहान, अधिष्ठाता नियोजन ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति कभी भी नहीं होती है तथा सरकारी कर्मचारियों को फरक केवल इतना पड़ता है कि ड्यूटी पहले दस बजे शुरू होती थी अब कभी भी शुरू हो सकती है। उन्होंने कहा कि असली जीवन प्रक्रिया तब शुरू होती है जब सरकारी कर्मचारी सरकारी सेवाओं से स्वतंत्र होकर अपनी मर्जी से कार्य कर सकता है।


पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment