शिमला – शिमला के प्रसिद्ध देवी मंदिर कालीबाड़ी में बुधवार को बसंत पंचमी पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बसंत पंचमी पर कालीबाड़ी में मां सरस्वती की पूजा-अराधना की जाएगी। इस दिन पर मंदिर में होने वाली पूजा की सबसे खास बात यह है कि इस पूजा में बच्चों को अक्षर ज्ञान दिया जाता है। मंदिर में पूजा में शामिल होकर बच्चों को मां सरस्वती के समक्ष उनका पहला अक्षर लिखना सिखाया जाता है। यह परंपरा मंदिर में वर्षों से चली आ रही है और हर वर्ष बसंत पंचमी पर स्थानीय लोग अपने बच्चों को पहला अक्षर ज्ञान देने के लिए मंदिर में विशेष रूप से लाते हैं। मां सरस्वती की पूजा-आराधना करने के साथ ही इस दौरान मंदिर में बच्चे अपनी किताबों की भी पूजा करवाते हैं। किताब-कलम की पूजा कर उन्हें मां सरस्वती के चरणों में रख बच्चे उससे अपना पहला अक्षर लिखते हैं। मां सरस्वती को विद्या की देवी के रूप में जाना और पूजा जाता है। मंदिर में यह विशेष पूजा बसंत पंचमी पर आयोजित की जाती है। बुधवार को भी मंदिर में सुबह इस पूजा का विशेष आयोजन होगा, जिसमें मां सरस्वती की पूजा-आराधना के बाद बच्चों को पहला अक्षर ज्ञान दिया जाएगा।
पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment