Show your support

Wednesday, February 1, 2017

शिंगला टीम ने जीता टूर्नामेंट

newsरामपुर बुशहर – विकास खंड रामपुर की शिंगला पंचायत में नर सिंह युवक मंडल द्वारा आयोजित स्व. योगराज एवं अजय गौतम मेमोरियल ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर शिंगला टीम ने कब्जा किया, जबकि दूसरे स्थान पर ऊरू की टीम रही। प्रतियोगिता के समापन मौके पर भाजपा नेता व पूर्व आईएएस अधिकारी प्रेम सिंह द्रैक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। युवक मंडल ने मुख्यातिथि का शिंगला पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने दोनों टीमों को बधाई दी और कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से गांव में छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने आने का मौका मिलता है। अंत में उन्होंने विजेता टीम को 55 हजार रुपए व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 25 हजार रुपए व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने आयोजक मंडल को 21 हजार रुपए व फर्नीचर देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त डीसी गौतम ने भी पांच हजार रुपए देने की घोषणा की। यह जानकारी युवक मंडल के प्रधान पवन गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 70 टीमों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता का बेस्ट खिलाड़ी का खिताब तरुण गौतम, बेस्ट बोलर तिलक गौतम को चुना गया। इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष शशि भूषण, महिला मंडल प्रधान उषा शर्मा, पंचायत सदस्य केसरी देवी, मंदिर कारदार पद्म देव गौतम, काशीनंद, युवक मंडल उपप्रधान दीवान गौतम, सचिव लवनीश व तिलक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment