Show your support

Wednesday, February 1, 2017

जनता का मिजाज भांप घबरा गए मुख्यमंत्री

शिमला – भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल चौहान ने कहा है कि प्रदेश की जनता के साथ मजाक करना मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह व उनकी पार्टी को  महंगा पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पहले सीएम यह कहते हैं कि विक्रमादित्य ग्रामीण से लड़ेंगे और बाद में इसे मजाक बनाकर टालते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को यह पता है कि जनता का उनकी सरकार के प्रति क्या रुझान है। लिहाजा लोगों के मूड़ को भांपकर वह घबरा गए हैं। यही नहीं प्रदेश में ड्रग माफिया को खत्म नहीं कर सके और पंजाब में जाकर युवाओं को नसीहतें दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस पंजाब में हारेगी और उसके बाद हिमाचल का नंबर आएगा जहां की जनता ने कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाने की ठान चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष के साथ भाजयुमो के नेताओं प्रदेश महामंत्री रजत ठाकुर, अरुण, उपाध्यक्ष विषय ठाकुर, अचल पठानिया, महेश सिपाहिया, सुरजीत सिंह, शीतल व्यास, कमल कांत, विशाल नेहरिया, अमित धूमल, पंकज हैप्पी, टेक चंद, पवन कपूर, वीरेंद्र शर्मा, रमणीक सिंह, राजकुमार, कर्म चंद, दिनेश ठाकुर, विजय गुप्ता, संदीप पनियाल, सीमा ठाकुर, जगजीत राजा, पाल वर्मा ने भी कहा है कि कांग्रेस पार्टी यहां बेरोजगारों के साथ मजाक कर रही है।


पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment