रोहड़ू – चिड़गांव के तहत आने वाले चढ़ोटी गांव में पिछले डेढ़ महीने से लोगों को पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा है। लोगों को अपने व पशुओं के लिए पीने का पानी एक किलोमीटर दूर बश्लियाण और चेतांटी चश्मे से ढोकर लाना पड़ रहा है। इससे सबसे अधिक परेशानियां गृहिणियों को हो रही हैं, जिन्हें खाना पकाने, पानी व पशुओं के लिए चश्मे के पास अपनी बारी का इंतजार कतारों में खड़ा होकर करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी हंसराज, मेहर सिंह, मूर देवी, काना देवी, बागपती, शाना देवी, अंजना देवी, रामेश्वरी देवी, इंदरमणी, करम पति, किरण, रवीना, डिंपल राज, ज्योति, सुलेखा, नीलम, मंजु और बनीता आदि का कहना है कि 50 से अधिक दिन बीत गए है, गांव के लिए पीने का पानी नहीं आ रहा है। पानी न आने से चढ़ोटी गांव की 80 से अधिक बस्तियां प्रभावित हो रही हैं। लोगों की मानें तो सर्दी की शुरुआत से ही पानी की यह समस्या शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि चढ़ोटी के लिए अडवाणी चश्में से पेयजल योजना पिछले 20 साल से सुचारू है। लोहे की पाइपों में जंग लग गया है, जिससे लाइन सड़ कर जगह-जगह से टूट रही है, जिससे गांव के लिए पानी की आपूर्ति बाधित होती है। पिछले डेढ़ माह से तो गांव के लिए पानी की आपूर्ति बिलकूल ठप पड़ी हुई है। लोगों ने प्रदेश सरकार व प्रशासन से आग्रह किया है कि गांव के लिए पानी की समस्या को देखते हुए नई पाइपलाइन बिछाई जाए, जिससे गांव के लोगों को पानी की समस्या का सामना बार-बार न करना पड़े। आईपीएच के कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि गांव में पानी की समस्या चल रही है, जिसे जल्द ही ठीक किया जाएगा।
पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment