रामपुर बुशहर – नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन झाकड़ी द्वारा सामाजिक दायित्व सीएसआर नीति के तहत दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए गए। इसको लेकर एसजेवीएन के प्रेक्षागृह झाकड़ी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह शिविर भारत सरकार के उपक्रम एवं मिनीरत्न भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिंको के माध्यम से एसजेवीएन फाउंडेशन द्वारा लगाया गया। शिविर में परियोजना प्रभावित पंचायतों और अन्य क्षेत्रों के दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के उपकरणों का वितरण परियोजना प्रमुख संजीव सूद द्वारा किया गया। शिविर में परियोजना प्रभावित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए 135 दिव्यांगजन लाभान्वित हुए। शिविर में स्थानीय कोशिश एक आशा नाम गैर सरकारी संस्था के बच्चों को भी विभिन्न प्रकार के उपकरण दिए गए। परियोजना प्रमुख ने उपस्थित लाभान्वितों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब सहानुभूति के पात्र न होकर समानुभूति के पात्र हैं। आप सब भी समाज में उतने ही सक्षम हैं, जितना कि एक आम आदमी। इस मौके पर एनजेएचपीएस झाकड़ी के वरिष्ठ अधिकारी और भारतीय अंग निर्माण निगम एलिंको से आए पदाधिकारी मौजूद रहे।
पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment