शिमला – भारतीय जनता पार्टी शिमला ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष रणदीप कंवर, पूर्व प्रत्याशी ईश्वर रोहाल, बीना ठाकुर, किरण बावा, रवि मेहता, प्रमोद ठाकुर, महामंत्री गगन शर्मा, छविंद्र पाल, प्यार सिंह कंवर, नरेश शर्मा, नरेश राय, जिला भाजयुमो अध्यक्ष पारूल शर्मा तथा भाजयुमो शिमला ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश ने जारी एक संयुक्त बयान में कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को मजाक करने का एक नया शौक पैदा हो गया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपने बेटे विक्रमादित्य सिंह को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़वाना चाहते हैं परंतु शिमला ग्रामीण क्षेत्र में अपने पुत्र की संभावित हार को भांपकर उन्होंने अपने पहले दिए बयान को मजाक में कही बात कहकर टाल दिया, क्योंकि उन्हें मालूम है कि उनके पुत्र व युकां अध्यक्ष शिमला ग्रामीण क्षेत्र तो क्या प्रदेश के किसी भी विधानसभा क्षेत्र से कभी चुनाव नहीं जीत सकते। मुख्यमंत्री अपनी ही की हुइ घोषणाओं को मजाक में कही बात कहकर मुकर जाते हैं।
पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment