
सीनियर सेकंडरी स्कूल कंडा की वार्षिक पत्रिका प्रज्ञा का विमोचन करते एसएमसी प्रधान। सिटी रिपोर्टर | सोलन सीनियरसेकंडरी स्कूल कंडा की वार्षिक पत्रिका प्रज्ञा का शनिवार को स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष कमला देवी ने विमोचन किया। प्रिंसिपल बसंत कुमार नेगी ने कहा कि विद्यालय में पत्रिका प्रकाशन का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों में छुपी प्रतिभा एवं लेखन प्रतिभा को बढा़वा देना है। इस अवसर पवर स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य अभिभावक और स्कूल के सभी अध्यापक उपस्थित रहे। विद्यालय में शुक्रवार को परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल ने कहा कि विद्यालय में छठी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों का परिणाम सतत समग्र मूल्यांकन के अंतर्गत ग्रेडिंग के माध्यम से अगली श्रेणी में पदोन्नति दी गई जबकि नवीं कक्षा में कुल 36 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें 34 विद्यार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment