
कुनिहार | खंडशिक्षा केंद्र धुंदन अर्की में शिक्षा ग्रहण कर रहे पहली से बारहवीं तक के बच्चों के लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत खंड स्रोत समन्वयक कार्यालय अर्की में दिव्यांग बच्चों के लिए एक विशेष चिकित्सीय शिविर आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ प्रिंसिपल डाइट सोलन तरविंद्र नेगी ने किया। खंड स्रोत समन्वयक अरविंद भार्गव और लच्छीराम ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में सीआरसी सुंदरनगर से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य की गहन जांच की। इसमें सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे करीब सौ बच्चों को विशेष उपकरणों जैसे की चश्मे, कान के लिए सुनने की मशीन,व्हील चेयर, वॉकर एवं अन्य के प्रकार के उपकरण दिए गए।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment