Show your support

Sunday, January 1, 2017

डगशाई स्कूल की पत्रिका अभिव्यक्ति का विमाेचन

सीनियरसेकंडरी स्कूल डगशाई में शनिवार को छठी, सातवीं, आठवीं नौंवी कक्षाओं का वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। प्रिंसिपल दिव्या ठाकुर ने इन कक्षाओं का एन्यूल रिजल्ट पेश किया। विद्यालय की प्रथम पत्रिका “अभिव्यक्ति” का भी विमोचन किया गया। इस मौके पर एसएमसी प्रधान राजेश कश्यप, पत्रिका के संपादक लेक्चरर मनोज शर्मा, अंगेजी सेक्शन की संपादक लेक्चरर रीना, कामर्स सेक्शन एडिटर लेक्चरर शालिनी चौहान, हिंदी सेक्शन की एडिटर शालिनी किरण शर्मा, साइंस सेक्शन की एडिटर टीजीटी मेडिकल मोनिका आहूजा, संस्कृत सेक्शन के एडिटर शास्त्री अश्वनी कुमार गौतम पहाड़ी सेक्शन के संपादक एमआर शौंखले भी मौजूद रहे। प्रिंसिपल दिव्या ठाकुर ने कहा कि पत्रिका विद्यार्थियों के नए-नए विचारों, लेखों, पहाड़ी कविताओं अन्य रचनाओं अभिव्यक्त करने का एक माध्यम है। इस अवसर पर पत्रिका के संपदाक कामर्श लेक्चरर मनोज शर्मा ने भी अपने विचार सांझा किए। छठी कक्षा में प्रथम स्थान पर लक्ष्मी, द्वितीय पलक, तृतीय स्थान रिया रही। सातवीं कक्षा में प्रथम स्थान पर हिना, द्वितीय स्थान अमित कुमार, तृतीय...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment