Show your support

Monday, January 16, 2017

सड़कों पर नमक डालकर आसानी से हटाई जाएगी बर्फ, मशीनरी भी तैनात

शिमला. संभावित बर्फबारी को लेकर सड़कों तथा मार्गों में आवाजाही सुचारू बनाने के लिए नमक का प्रयोग किया जाएगा। जरूरी सड़कों और मार्गों पर नमक डाला जाएगा, ताकि बर्फ को आसानी से हटाया जा सके। यह निर्णय रविवार को उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर की अध्यक्षता में राहत कार्योंं की तैयारी के लिए रविवार को हुई समीक्षा बैठक में लिया गया।   बैठक में जिला के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। उपायुक्त ने ने कहा कि जिला में बर्फबारी के दौरान राहत कार्यों के लिए प्रशासन  पूरी तरह से तैयार है और लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए समयबद्ध कदम उठाए गए हैं।   बैठक में पुलिस अधीक्षक शिमला डी डब्ल्यू नेगी, अतिरिक्त उपायुक्त शिमला राकेश कुमार प्रजापति, एडीएम जीसी नेगी, सुनील शर्मा और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।   बर्फबारी के दौरान सभी अस्पतालों और सार्वजनिक क्षेत्रों में आवश्यक सेवाएं प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी। सड़कों से बर्फ हटाने के लिए मशीनरी रविवार शाम को ही चिह्नित स्थलों पर तैनात कर दी गई है। तुरंत हटाए जाएंगे पेड़| वन विभाग को...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment