Show your support

Monday, January 16, 2017

सेना के हथियारों के शो में पहुंचे बच्चे, हाथ में लेकर देखी हैवी गन्स

शिमला. ऐतिहासिक रिज मैदान पर रविवार को सेना दिवस के अवसर पर  शस्त्र प्रदर्शनी व बैंड शो का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी सेना प्रशिक्षण कमान आरट्रैक की ओर से लगाई गई थी, जिसमें  पहली असम रेजिमेंट जतोग कैंट के जवानों ने अपना सहयोग दिया।   इस मौके पर लेफिटनेंट जनरल डीआर सोनी वीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिग इन चीफ आरट्रैक ने सभी रैंकस को बधाई दी । उन्होंने सेना दिवस पर सभी को एकजुट होकर राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। प्रदर्शनी में युवाओं को भी प्रोत्साहित किया गया: रिज मैदान पर लगाई गई प्रदर्शनी  में करीब 20 तरह के छोटे हथियार रखे गए थे। प्रदर्शनी  का उदेश्य युवाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना था।   इस दौरान पहली असाम रेंजीमेंट के जवानों ने लोगों को शस्त्रों के बारे में जानकारी दी। इसमें जवानों ने लोगों को विभिन्न शस्त्रों के क्या फायदे हैं और इन्हें किस लिए इस्तेमाल किया जाता है इन सबके बारे में जागरूक किया गया। रिज मैदान पर घूमने आए पर्यटकों  ने भी शस्त्रों को हाथ में लेकर इनके वजन का...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment