
शिमला. भयंकर बर्फबारी भी इंसानों की इंसानियत और फर्ज निभाने के जज्बे को रोक नहीं पाई। यहां तीन फोटोज ऐसे ही है, इंसानियत मजबूत होते नजर आती है। यह महिला बर्फ पिघलाकर मवेशियों को पिला रही गरम पानी शिमला. भारी हिमपात से जहां नल जम गए हैं। पानी कई-कई दिनों तक नहीं पहुंचा। वहीं शिमला जिला के पर्यटक स्थल कुफरी में एक महिला अपने मवेशियों के लिए बर्फ पिघलाकर उन्हें पानी की व्यवस्था कर रही है। महिला ने पहले कड़ाके की सर्दी में बर्फ एकत्रित की, फिर उसे पिघलाया, बाद में मवेशियों को गरम पानी पिलाकर उनकी प्यास बुझाई। इसे कहते हैं ममता। क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण सड़क, बिजली के अलावा पानी की सप्लाई भी बंद है। लोगों को पीने के पानी के लिए खासी जदोजहद करनी पड़ रही है। लोग अपने लिए तो पानी की जैसे-तैसे व्यवस्था कर रहे हैं मवेशियों के लिए पानी व्यवस्था करना मुश्किल पड़ रहा है। ऐसे में पानी को पिघलाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है। आगे की स्लाइड्स में बर्फ की नहीं, मरीजों की है ज्यादा चिंता और ये करते हैं छुट्टी के दिन भी काम...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment