Show your support

Sunday, January 1, 2017

कवियों ने कविताओं से किया नववर्ष का स्वागत

गेयटीथियेटर शिमला में शनिवार को नव वर्ष के उपलक्ष्य में कवि गोष्ठी हुई। आयोजन परिवर्तन संस्था ने भाषा विभाग एवं कला संस्कृति भाषा अकादमी हिमाचल प्रदेश ने किया। बतौर मुख्यातिथि अकादमी के उपाध्यक्ष डॉ. प्रेम शर्मा रहे। संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर आरडी शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर शिमला के लगभग 25 कवियों ने भाग लिया आगाज कला संस्कृति एवम भाषा अकादमी के अध्यक्ष प्रो. मस्तराम ने किया। कवियों ने नव वर्ष विषय पर कविताओं पर शानदार प्रस्तुतियां दीं।ं इसमें आईएएस सेवानिवृत्त आरसी शर्मा ने नोटबंदी पर कविता पढ़ी। राम कृष्ण कौशल ने नव वर्ष पर कविताएं पढ़ीं। इसके अलावा पंडित मस्तराम शर्मा ,ब्रहमानंद देवरानी सहित डॉ.केआर भारती, शिल्पा, जया शर्मा,डॉ. ओपी शर्मा, तेजराम शर्मा, प्रोफेसर आरडी शर्मा ने भी अपनी कविताओं की प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध किया। इनकवियांे ने लिया भाग प्रो.आरडी शर्मा ने बताया कि हर वर्ष नए वर्ष का स्वागत करने के लिए कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इसमें देश, समाज, साहित्यकार, कवियों का वर्णन किया जाता है और नए कवियों...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment