Show your support

Sunday, January 1, 2017

छात्रों ने वर्षा चक्र पर मॉडल बनाया

स्वर्णपब्लिक स्कूल टूटीकंडी में शनिवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करने के साथ ही विज्ञान संकाय एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया शुभारंभ राजकीय उच्च पाठशाला टूटीकंडी की प्रधानाचार्य रमा रेटका ने किया। प्रिंसिपल सीमा मेहता ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में मानव हृदय, मस्तिष्क, किडनी, श्वास तंत्र, वर्षा चक्र, जल चक्र, पवन चक्की, एक्वेरियम पर प्रदर्शनी बनाई थी। इसके अलावा बच्चों ने घर में सजावट की चीजें वाल हैगिंग, फोटो फ्रेम, सहित अन्य सजावट की चीजों को बनाया था। प्रिंसिपल सीमा मेहता ने बताया कि बच्चों को कक्षा में साल भर में वेस्ट चीजों से बनी चीजों को बनाना सिखाया जाता है। इसके साथ ही विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। वहीं नौवीं कक्षा में मृणाल, विकास, मेघा जसवाल ने 97 प्रतिशत, 96 प्रतिशत और 95 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, दूसरे और तीसरा स्थान प्राप्त किया। आठवीं कक्षा में खुशबू शर्मा, जतिन नेगी, सातवीं कक्षा में दीक्षा, डेनिम एवं डिंपल ठाकुर, छठी कक्षा में अवनी भारद्वाज, दिव्या, गुलाब, कशिश तन्वर, पांचवी कक्षा...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment