Show your support

Sunday, January 1, 2017

जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय के तबला मास्टर सेवानिवृत्त

शिमला| जिलालोक संपर्क अधिकारी कार्यालय शिमला के जिला नाट्य दल इकाई के कलाकार ओम प्रकाश तोमर 28 वर्ष की विभागीय सेवाओं के उपरांत शनिवार को सेवानिवृत्त हुए। ओम प्रकाश तोमर, तबला मास्टर के पद पर आसीन थे। उन्होंने अपनी कला के प्रदर्शन से केवल प्रदेश अपितु देश में भी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया। ओम प्रकाश भविष्य में भी अपनी कला के माध्यम से लोगों का मनोरंजन एवं मार्गदर्शन करते रहेंगे। इस अवसर पर उप निदेशक गीत एवं नाटक मेला राम शर्मा जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment