Show your support

Tuesday, January 17, 2017

देरी से मिलेंगे बिजली के बिल, बर्फबारी के कारण शिमला में सरवर की समस्या

हमीरपुर | इसबार विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली के बिल देरी से मिलेंगे। वजह यह है कि सरवर की तकनीकी समस्या की वजह से इसमें देरी हुई है। शिमला में इन बिलों को जनरेट करने के लिए बोर्ड का जो सरवर है, वह बर्फवारी और वर्षा की वजह से कई दिनों तक बंद रहा, जिस कारण अभी तक इसका काम नहीं हो पाया था। ऐसे बिल प्रदेश के अन्य जिलों में भी देरी से ही मिलेंगे, जहां हरेक माह उपभोक्ताओं को बिलिंग होती है, वहां पर इसकी ज्यादा दिक्कत आई है। क्योंकि गांव मंे दो माह के बिल घरेलू उपभोक्ताओं को मिलते हैं, उसमें ज्यादा दिक्कत नहीं है।इधर हमीरपुर के एसडीओ रविंद्र कुमार का कहना है िक सोमवार से लिंक मिल जाने की वजह से अब बिल जनरेट करने का काम शुरू हो गया है। 27-28 जनवरी तक इन बिलों को जमा करवाने का जो समय दिया जाता था।

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment