Show your support

Tuesday, January 17, 2017

रेलवे नेटवर्क विस्तार को उठाई आवाज

ऊनाजनहित मोर्चा ने रेलवे नेटवर्क विस्तार के लिए आवाज उठाई है। इस संबंध में मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु को पत्र लिखा है। इसकी प्रतियां केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर और प्रदेश के अन्य सांसदों को भेजी गई हैं। जिसमें अंब-अंदौरा से आगे रेलवे लाइन का तलवाड़ा से लिंक जोड़ने के लिए अधिक बजट का प्रावधान करने, धार्मिक पर्यटन के दृष्टिगत अंब से चिंतपूर्णी, ज्वालामुखी बाबा बालकनाथ को रेलवे लाइन से जोड़ने, नंगल डैम तक आने वाली ट्रेनों को अंब-अंदौरा तक चलाने और अंब-अंदौरा में वाशिंग लाइन की मांगें प्रमुख हैं। अन्य मांगों में नंगल डैम से सहारनपुर के बीच चलने वाली ट्रेन को अंब अंदौरा तक बढ़ाया जाए। नंगल डैम से कोलकाता वीकली ट्रेन और चंडीगढ़ से अजमेर के बीच चलने वाली गरीब रथ ट्रेन को ऊना तक एक्सटेंड किया जाए। हरिद्वार के लिए सीधी ट्रेन चलाई जाए। ऊना रेलवे स्टेशन में एक और प्लेटफॉर्म निर्मित किया जाए। इसके अलावा प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेराबाबा रुद्रानंद में रेलवे हॉल्ट स्थापित...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment