
स्थानीयराष्ट्रीयप्रौद्योगिकी संस्थान को अब जल्दी ही रेग्युलर रजिस्ट्रार मिल जाएगा। वर्षों से बतौर कार्यकारी चल रहे इस पद पर स्थाई नियुक्ति के लिए जिन सात लोगों को शॉर्ट लिस्टेड किया है, उनमें दो एनआईटी हमीरपुर के ही टीचर हैं। कुल मिला कर इसमें 7 लोग शॉर्ट लिस्टेड हुए हैं, जबकि 48 आवेदकों के आवेदनों में स्क्रूटनिंग के बाद उन्हें नकार दिया गया है। जो लोग अब इंटरव्यू के लिए शॉर्ट लिस्टेड किए गए हैं, उनमें मुंबई के डॉ. चंद्रशेखर बी. जोशी, सुंदरगढ़ उड़ीसा के डॉ. बराड़ा प्रशाद भोल, संगरूर पंजाब के राकेश मिश्रा, एनआईटी हमीरपुर के डॉ. रमन पारथी, न्यू दिल्ली के प्रो. शेतेंद्रा के. शर्मा, स्टील सिटी बोकारो के जितेंद्र गोस्वामी और अंत में एनआईटी हमीरपुर के डॉ. विनोद कुमार शामिल हैं। यह पद पिछले कई वर्षों से बतौर कार्यकारी ही चल रहा है। इसका जिम्मा सुशील के पास है। गौरतलब यह है कि एनआईटी का दर्जा मिलने से पहले रजिस्ट्रार का पद राज्य सरकार के एचएएस के कॉडर के अधिकारी से भरा जाता था, लेकिन जब से आरईसी को एनआईटी का दर्जा मिला, इस पद के साथ यह संस्थान पूरी तरह केंद्र के मानव...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment