
शिमला. इस साल हिमाचल को दो नए आयुर्वेदिक कॉलेज स्थापित होंगे। एक सरकारी क्षेत्र दूसरा निजी क्षेत्र का आयुर्वेदिक कॉलेज होगा। कॉलेज स्थापित करने के लिए सरकारी स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है। कुल्लू जिला के बजौरा में सरकारी कॉलेज खोला जाएगा जबकि सोलन जिला के नालागढ़ में निजी आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने की तैयारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक सोलन जिला के नालागढ़ में निजी आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने के लिए सरकार के पास आवेदन आया है। सरकार ने हाल ही में इसके लिए इंस्पेक्शन के लिए एक टीम भेजी थी। टीम ने जमीन का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट दे दी है। रिपोर्ट के मुताबिक कॉलेज खोलने के लिए पर्याप्त है जमीन और इंफ्रास्ट्रक्चर है। सरकार की ओर से इसे एनओसी दी जानी बाकी है। इस महीने आयोजित होने वाली कैबिनेट की बैठक में ये प्रस्ताव रखा जाएगा। एनओसी मिलने के बाद यहां पर कॉलेज बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस कॉलेज के लिए सरकार को कोई धनराशि भी खर्च नहीं करनी पड़ेगी। कुल्लू के बजौरा में सरकारी क्षेत्र में आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने के लिए आयुर्वेदिक मंत्री खुद...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment