Show your support

Monday, January 2, 2017

नोगली बाजार में निकाली स्वच्छता रैली

रामपुर बुशहर – रानी रतन कुमारी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हुआ। इस मौके पर रामपुर एसडीएम डा. निपुण जिंदल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्रधानाचार्य नित्यानंद शर्मा ने की। इस दौरान स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिविर की संक्षिप्त रूपरेखा मुख्यातिथि के समक्ष रखी। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मेघा चौहान, विशबंर दत्त ने बताया कि शिविर में स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर के अलावा नोगली में स्वच्छता अभियान छेड़ा। इस दौरान स्वयंसेवियों ने स्कूल से होते हुए नोगली बाजार में स्वच्छता रैली निकाली और लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। शिविर में स्वयंसेवियों को दिव्य हिमाचल प्रतिनिधि, डा. भारती आजाद, डा. आकृति चौहान, एसएसबी के अधिकारी, एडेवोकेट राजीव खेवटा, प्रवक्ता शिखा शर्मा, बैंक के मैनेजर बलदेव, होमगार्ड कमांडर ईश्वर दास के अलावा कई अन्य विभागों से आए अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की ज्ञानवर्धक जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तारा चंद ने स्कूल की मांगें एसडीएम के समक्ष रखी और उन्होंने इन मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।


पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment