Show your support

Monday, January 2, 2017

राजधानी मंे दर्जनों बस रूट फेल

शिमला – नववर्ष की पूर्व संध्या और नववर्ष के पहले रोज राजधानी में लगे ट्रैफिक जाम ने लोगों के खूब पसीने छुड़ाए। ट्रैफिक जाम की वजह से हिमाचल पथ परिवहन निगम सहित निजी बसों के दर्जनों रूट प्रभावित हुए और समयसारिणी प्रभावित हुई। नववर्ष की शुरुआत में बसों को निकालने में चालकों और परिचालकों को घंटांे मश्क्कत करनी पड़ी, जिसके चलते बसों के टाइम टेबल भी प्रभावित हुए। इस दौरान निगम की शिमला से बाहरी राज्यों के लिए जाने वाली और बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने वाली बसें घंटों ट्रैफिक जाम में फंसी रहीं। इसके साथ ही अपर शिमला, रोहड़ू और रामपुर की ओर आने-जाने वाली बसों के रूट भी प्रभावित हुए। ट्रैफिक जाम की हालत यह थी कि लोकल शिमला में भी बसें घंटों देरी से चलीं। बाहरी राज्यों से इतनी ज्यादा संख्या में गाडि़यां राजधानी में पहुंची थी कि शहर की सड़कों पर दोनों और हर कहीं पर्यटक गाडि़यों को पार्क करके चले गए, जिस कारण से गाडि़यों को निकालना मुश्किल हो रहा था। लोकल शिमला में चलने वाली बसों सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रांे में लोगों को अपने घरों को बसें पकड़ने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। शोघी से लेकर संजौली, ढली तक जाम लगने के कारण दर्जनों बसें घंटों जाम में फंसी रही। इसके अतिरिक्त नए बस अड्डे से कांगड़ा, मंडी की ओर जाने वाली बसें देरी से चलीं। एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक अनिल सेन ने बताया कि शहर में लगे ट्रैफिक जाम के कारण निगम के दर्जनों रूट प्रभावित हुए हैं, हालांकि प्रत्येक रूट पर बसों को उपलब्ध करवाया गया, लेकिन ट्रैफिक जाम लगने से बसों के आवागमन में देरी हुई है।


पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment