रामपुर बुशहर – तरुण किन्नौर एसोसिएशन के अंतर्गत आयोजित आदर्श मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर भाजपा जिला किन्नौर के अध्यक्ष सुनील नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। रामपुर कालेज के मैदान में आयोजित हुई नेगीज क्रिकेट प्रतियोगिता में राइजिंग स्टार निचार ने पहला स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी पर कब्जा किया, जबकि दूसरे नंबर पर होस्टल ब्वायज रामपुर की टीम रही। सबसे पहले एसोसिएशन के प्रधान मनजीत नेगी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया, जिसके बाद इस प्रतियोगिता में शामिल हुई टीमों के खिलाडि़यों को सम्मानित किया गया। प्रधान ने कहा कि इस प्रतियोगिता में कुल 51 टीमों ने भाग लिया, जिसमें राइजिंग स्टार निचार व होस्टल वारियर्ज की टीम ने कड़े संघर्ष करते हुए फाइनल में जगह बनाई। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को पुरस्कार बांटे, जिसमें राइजिंग स्टार निचार को प्रतियोगिता में प्रथम आने पर 16 हजार रुपए व ट्रॉफी भेंट की गई, जबकि दूसरे नंबर पर रहे होस्टल वारियर्ज की टीम को आठ हजार रुपए की राशि दी गई। इस मौके पर एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी सहित कल्पना नेगी, अंकुर नेगी, ठाकुरसैन नेगी, आरती नेगी, तेंजिन नेगी, अनिल नेगी, बरी पंचायत प्रधान योगराज नेगी, अभिषेक नेगी मौजूद रहे।
पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment