
रामपुर बुशहर | ननखड़ीखंड की बड़ाच पंचायत में शनिवार को बाल विकास परियोजना ने मुस्कान योजना के तहत एक दिवसीय जागरूक्ता कार्यक्रम का आयोजन किया इस कार्यक्रम की अध्यक्ष जिला परिषद सदस्य रामदासी ने की। शुरुआत बाल विकास परियोजना अधिकारी सत्यजैन ने मुस्कान योजना और विभाग की चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्यातिथि मुख्यातिथि रामदासी ने नवजात बेटियों को खिलौने और माताओं को प्रमाण पत्र आबंटित किए। इसके अलावा ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा चांदनी को मुस्कान ऑफ मंथ को पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ाच की छात्राओं ने भी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में राखी को भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment