Show your support

Sunday, January 1, 2017

नौनिहालों ने बनाए नववर्ष के कार्ड

अल्पाइन पब्लिक स्कूल में नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेते नौनिहाल। नालागढ़ | अल्पाइनपब्लिक स्कूल नालागढ़ में नववर्ष की पूर्व संध्या पर नौनिहालों के मध्य कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें तीसरी से आठवीं कक्षा के छात्रों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक कार्ड बनाए और उपस्थित लोगों का दिल जीता। स्कूल की प्रिंसीपल प्रेम जोशी ने कहा कि इस प्रतियोगिता में तीसरी कक्षा से रिशिका, शारदा, युगांश, चौथी कक्षा से रिशिका शर्मा, कस्तूरी, अमीषा, पांचवीं कक्षा से आरूषि पुरी, वैशाली, रणविजय त्रिपाठी, छठी कक्षा से सिमरण सैणी, अदिति, गीतांजलि, सातवीं कक्षा से हरमनदीप कौर, सोनाली, स्वनीत कौर, मनरोज, जशनिका, मानसी, आठवीं कक्षा से मंदीप कौर, आरूषि शर्मा, हरनीत, उर्वशी ठाकुर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान हासिल किया।

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment