Show your support

Sunday, January 1, 2017

विद्यार्थियों को दिए कैशलेस के टिप्स

रामपुर बुशहर | हिम प्रोडक्टिव सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एजूकेशन ने वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया। इस मौके पर पीजी कॉलेज रामपुर के प्राचार्य डॉ. एसबी नेगी बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। संस्थान के प्राचार्य प्रिंस शर्मा ने संस्थान में करवाए जाने वाले सभी कोर्स के बारे जानकारी दी। मुख्यातिथि नेगी ने समारोह में उपस्थित साी छात्र-छात्राओं को कैशलेस बारे टिप्स दिए। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने संस्थान के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर पीजी कॉलेज पीटीए अध्यक्ष राजेश गुप्ता, राजेश वर्मा, सारिका, बबीता, बिटू ठाकुर, विक्की उपस्थित रहे।

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment