Show your support

Tuesday, January 31, 2017

भुंई में दुकान से चरस, शराब और गुटका तंबाकू किया बरामद

ठियोग | पुलिसने रविवार रात छैली के समीप ठियोग हाटकोटी सड़क पर स्थित भुंई गांव में एक दुकान पर छापा मारकर वहां से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित वस्तुएं बरामद की हैं। इस दुकान को चलाने वाले राजकुमार को हिरासत में लिया है। डीएसपी मनोज जोशी ने बताया कि दुकान से 185 ग्राम चरस, 300 लीटर डीजल, 88 बैग सीमेंट, 13 बोतल शराब 24 बोतल बीयर के अलावा 900 पाउच कुबेर और जर्दा के 3000 पाउच बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि ठियोग हाटकोटी सड़क के निर्माण कार्य में लगी चड्डा एंड चड्डा कंपनी ने कुछ दिन पूर्व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनके यहां से डीजल चोरी हो रहा है। पुलिस ने इसके बाद इस दुकान पर छापेमारी की थी। छापे के दौरान जब दुकान की पूरी तलाशी ली तो दुकान से ये सब अवैध रूप से रखा सामान बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है और उसे सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment