Show your support

Tuesday, January 31, 2017

भाजयुमो ने की ठियोग के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के खंभे बदलने की मांग

ठियोग | ठियोगकुमारसैन भाजयुमो इकाई ने सरकार से ठियोग के ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है। मोर्चा अध्यक्ष कमलेश शर्मा, महासचिव विनोद हेटा अन्य पदाधिकारियों ने कहा है कि ठियोग में हर बार सर्दियों में ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था ठप हो जाती है लोगों को कई दिनों तक अंधेरे में रहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि धारकंदरू, सरयूण, केलवी, धर्मपुर, कथोग, शरमला आदि कई पंचायतों में बिजली के खंभे पुराने सड़े हैं और कई जगह तारें पेड़ों पर लटकी हैं। इन पंचायतों में प्रतिनिधि कई सालों से नए लोहे के खंभे लगाने की मांग कर रहे हैं। विभाग ने कुछ इलाकों में खंभे बदले हैं लेकिन कई पंचायतों में अभी भी स्थिति बेहद खराब है जिस कारण तेज हवा चलने या बर्फबारी के बाद लाइनें बाधित हो जाती हैं। भाजयुमो ने मांग की कि वर्तमान सरकार के बिजली मंत्री आईपीएच मंत्री ने तीन साल पहले लाफूघाटी में 66 केवी सब स्टेशन का शिलान्यास किया था लेकिन अभी तक उसका कार्य शुरू नहीं हुआ है। ठियोग मतियाना विद्युत उपमंडलों में कोई भी 66 केवी सब स्टेशन होने के कारण यहां पर बिजली...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment