Show your support

Tuesday, January 31, 2017

ठियोग की शीतिका पूणे में आयोजित राष्ट्रीय स्कूली खेलों में लेंगी हिस्सा

ठियोग | ठियोगकर देवरीघाट पंचायत के मिडल स्कूल जनोटी की आठवीं कक्षा की छात्रा पूणे महाराष्ट्र में 7 से 9 फरवरी तक होने वाली राष्ट्रीय अंडर 14 स्कूली खेलों में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। शीतिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डिस्कस स्पर्धा में हिस्सा लेंगी। यह प्रतियोगिता पूना के पास बालेवाड़ी में आयोजित हो रही है। शीतिका के अच्छे प्रदर्शन के लिए स्कूल की मुख्याध्यापक वेदप्रकाश शर्मा, अध्यापक रीता तांटा ,यशपाल शर्मा शारीरिक शिक्षक अनिल बेक्टा ने उसे शुभकामनाएं दी हैं। शीतिका आजकल प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए बिलासपुर कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में आयोजित कैंप में कड़ा प्रशिक्षण ले रही है।

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment