Show your support

Sunday, January 1, 2017

मैं युवाओं के साथ, बेरोजगारी भत्ता दिलाकर रहूंगा: बाली

परिवहनमंत्री जीएस बाली ने कहा कि मैं बेरोजगारों को रोजगार आैर बेरोजगारी भत्ता देने के हक में हूं। कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र में इसका वादा किया है। इसके लिए कांंग्रेस पार्टी ने घोषणा पत्र में वादा किया है। इस घोषणा पत्र को सरकारी दस्तावेज बनाया है। इसे लागू किया जाना है। बेरोजगारी भत्ते के मसले पर परिवहन मंत्री ने प्रेसवार्ता में कहा कि मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इसकी घोषणा शीघ्र करेंगे। इस मसले पर हालांकि अभी सीएम से मेरी निजी तौर पर ज्यादा वार्ता नहीं हुई है, लेकिन समय मिलते ही इस मसले पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से बात करुंगा। उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बजट भाषण में इसकी घोषणा करेंगे। मैने बेरोजगारों के लिए पूरे प्रदेश में रैली की थी। मैं पूरी तरह से उनके साथ हूं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मेरे निजी रिश्ते पिछले 40 सालों से हैं। इन रिश्तों के बारे में कई बार तोड़ मरोड़ कर पेश किया जाता है। मैं सीएम के साथ लंबे अरसे से काम कर रहा हूं। उनके अनुभव से काफी कुछ सीखा है। इन रिश्तों को लेकर...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment