Show your support

Sunday, January 1, 2017

शिमला...महासंघ ने की कर्मचािरयों की सेवानिवृत्त आयु 60 वर्ष करने की मांग

लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी महासंघ ने राज्य सरकार से केंद्र सरकार की तर्ज पर सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 60 साल किए जाने की मांग की है। संघ के मुख्य सलाहकार प्रताप सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान करे। ठाकुर ने जेसीसी की बैठक के सफल आयोजन के लिए कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया, जिनके प्रयासों से बैठक आयोजित की गई। ठाकुर ने कहा कि महासंघ कर्मचारियों से जुड़े कई मुद्दों पर सरकार की सहमति जताने में कामयाब हुए हंै। इसके लिए उन्होंने महासंघ का आभार जताया। संघ ने सरकार द्वारा कर्मचारियों को पांच प्रतिशत अंतरिम राहत देने के निर्णय का भी स्वागत किया। ठाकुर ने कहा कि कर्मचारी की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 58 साल से 60 साल करने पर सहमति प्रदान करने के मामले को कैबिनेट में स्वीकृति के लिए ले जाने के निर्णय पर भी धन्यावाद व्यक्त किया है।

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment