Show your support

Sunday, January 1, 2017

बच्चों ने ‘दाठू रूबी रा लाणा’ गीत पर लोकनृत्य पेश किया

अंकिता बेस्ट गर्ल और सुमित बने बेस्ट ब्वॉय रावमापाठशाला डंसा में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान पदमा कुमारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूली विद्यार्थियों और स्कूल प्रबंधन समिति ने मुख्यातिथि का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह को दे कर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने छात्र छात्राओं को शिक्षा के साथ साथ सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में भी बराबर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे जैसी कुरीति से दूर रहने की अपील की। समारोह में स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ रंगारंग कार्यक्रमों की शुरूआत की। छात्र छात्राओं ने हिंदी, पहाड़ी, पंजाबी और किन्नौरी गानों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर सभागार में मौजूद दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। विद्यार्थियों ने ‘रोहड़ू जाणा मेरी आमिये’ ‘दाठू रूबी रा लाणा’ ‘निलुए मेरी लष्टीए’ जैसे गानों पर नाटी लगाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रधानाचार्यने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment