
सोलन | सोलनजिला के कंडाघाट उपमंडल के सीनियर सेकंडरी स्कूल ने शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने स्कूल के वार्षिक समारोह के मौके पर शिक्षा, खेलकूद अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कृत भी किया। स्कूल की प्रिंसिपल नीलम शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और स्कूल की गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समा बांधा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत तुन्दल के प्रधान प्रवीण ठाकुर, ग्राम पंचायत बाशा की प्रधान नीशा शर्मा, ग्राम पंचायत सकौड़ी के प्रधान सुरेन्द्र कश्यप, विद्यालय के छात्र, अभिभावक तथा अध्यापक इस अवसर पर उपस्थित थे।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment