Show your support

Sunday, January 1, 2017

सोलन ब्वॉयज सीसे स्कूल ने घोषित किया परीक्षा परिणाम

सिटी रिपोर्टर | सोलन/सुबाथू ब्वायजसीनियर सेकंडरी स्कूल सोलन में शनिवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। स्कूल प्रिंसिपल पुष्पा कांडा ने बताया कि इस दौरान छठी से नौवीं कक्षा तक के छात्रों का परिणाम निकाला गया। छठी में अजय कुमार, वैभव जितेंद्र क्रमश: पहले, दूसरे तीसरे स्थान पर रहे। सातवीं कक्षा में मयंक ने पहला मनोज विशाल ने दूसरा और रजनीश ने तीसरा, जबकि आठवीं कक्षा में कार्तिक पहले, अमन दूसरे सुधांशु तीसरे स्थान पर रहे। नौवीं कक्षा में विशाल जोशी प्रथम, दीपक कुमार द्वितीय हरप्रीत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल प्रिंसिपल पुष्पा कांडा ने परीक्षा परिणाम में अव्वल रहने वाले छात्रों उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर स्कूल में एसएमसी की आम सभा भी आयोजित की गई। वहींबॉयजसीनियर सेकंडरी स्कूल सुबाथू में स्कूल प्रबंधन समिति की आम सभा हुई। इसमें वर्तमान शैक्षणिक सत्र की गतिविधियों की समीक्षा की गई और अगले सत्र के लिए अभिभावकों को कुछ दिशा-निर्देश जारी किए गए। इस अवसर पर छठी से नौवीं कक्षा तक का...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment