
सोलन | डॉ.यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी नौणी के मौसम विभाग का अनुमान है कि हिमाचल में आने वाले 24 से 48 घंटों में बारिश ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. परविंद्र कौर बावेजा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल में सक्रिय हो रहा है। इससे आने वाले दो दिनों में निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में करीब 25 वर्ष बाद 25 दिसंबर यानि क्रिसमस डे के दिन बारिश बर्फबारी ने पर्यटकों के रोमांच को दोगुना कर दिया था। इस बार नववर्ष के स्वागत में भी प्रदेश में बर्फबारी हो सकती है। इस समय होने वाली बारिश फलदार पौधों, सर्दियों के मौसम में लगने वाले फलदार पौधों और रबी की फसलों के लिए संजीवनी साबित होगी।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment