Show your support

Tuesday, January 17, 2017

सेवा भारती ने जरुरतमंद छात्रों को बांटे कंबल

मानपुरा | सेवाभारती की बद्दी इकाई ने सोमवार को मलकूमाजरा में चल रहे एकल विद्यालय संस्कार केंद्र के जरुरतमंद छात्रों को कंबल वितरित किए। यह वो छात्र थे जिनके पास कडकती ठंड में ओढ़ने के लिए गर्म वस्त्र नहीं थे। सेवा भारती बद्दी इकाई के वित्त सचिव अखिल मोहन अग्रवाल ने बताया कि बद्दी के निकट संस्था संस्कार केंद्र चला रही है इसमें अधिकांश प्रवासी बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। कई छात्रों के पास रात को ओढने के लिए कंबल रजाई नहीं थे। इसी के मददेनजर जरुरतमंद छात्रों की लिस्ट बनाई गई और सेवा भारती ने 67 छात्रों को गर्म कंबल प्रदान किए। अब इन छात्रों की रातें ठंड से नहीं कटेंगी और जाडा इनको नहीं सताएगा। सेवा भारती बद्दी के प्रधान जगदीप सिंह अरोडा महासचिव महेंद्र सिंह राजपूत ने यह जानकारी दी।

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment