
खंडस्तरीय शिकायत निवारण समिति के अध्यक्ष एवं दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने नालागढ़ उपमंडल के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आम लोगों की शिकायतों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित बनाएं। राम कुमार चौधरी सोमवार को नालागढ़ में उपमंडलीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस समिति का मुख्य कार्य लोगों की समस्याओं का त्वरित हल एवं उनकी शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित बनाना है। उन्होंने विभिन्न अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों के घरद्वार पर ही उनकी समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करें। विधायक ने कहा कि राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री, जिला स्तर पर वरिष्ठ मंत्री तथा उपमंडल स्तर पर विधायक शिकायत निगरानी समिति की अध्यक्षता करते हैं। समिति द्वारा जो भी मद सदन में लाए जाते हैं उन्हें अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर शीघ्रता से निपटाने की कोशिश करें ताकि आम आदमी को राहत मिल सके। चौधरी राम कुमार ने सीईपीटी को निर्देश दिए कि बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ औद्योगिक...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment