रामपुर बुशहर – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में सातवीं अंतर्सदनीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्ण सिंह नेगी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। इस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन डीपीई चेतन शर्मा की देखरेख में किया गया। इस मौके पर स्कूल के हिंदी प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कनिष्ठ और वरिष्ठ छात्र-छात्राओं के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग के 200 मीटर दौड़ में किरण ने प्रथम, पूजा ने दूसरा तथा सुमित्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बोरी दौड़ में झरना ने प्रथम और आशा ने दूसरा स्थान हासिल किया। तीन टांग दौड़ में सुमित्रा व नेहा ने पहला, मोनिका व झरना दूसरे और रवीना व सोनम ने तीसरे स्थान पर बाजी मारी। सुई-धागा दौड़ में नेहा ने प्रथम, किरण दूसरे और सुमित्रा ने तीसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी में सुभाष सदन प्रथम, विवेकानंद सदन दूसरे स्थान पर रहा। रस्साकशी में सुभाष सदन पहले, विवेकानंद सदन ने दूसरा स्थान हासिल किया। मटका फोड़ में सुनैना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कनिष्ठ छात्र वर्ग में 200 मीटर रेस में विष्णु ने प्रथम स्थान हासिल किया। बोरी रैस में निखिल प्रथम, अजय दूसरे और किशन तीसरे स्थान पर रहे। कुर्सी रेस में सरफराज प्रथम, सुनील दूसरे और लवीश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी और किक्रेट में सुभाष सदन प्रथम, लक्ष्मी सदन दूसरे। रस्साकशी में लक्ष्मी सदन प्रथम और सुभाष सदन ने दूसरा स्थान हासिल किया। वरिष्ठ छात्रा वर्ग में 100 मीटर रेस में प्रभा ने पहला, रिले रेस में लक्ष्मी सदन प्रथम और इंदिरा सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट एवं डिस्कस थ्रो में मोनिका प्रथम, कबड्डी और वालीबाल में विवेकानंद सदन पहले और इंदिरा सदन दूसरे स्थान पर रहा। वहीं वरिष्ठ छात्र वर्ग में 100 मीटर रेस में अविनाश प्रथम, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में जनक प्रथम, बैडमिंटन में लक्ष्मी सदन पहले और इंदिरा सदन दूसरे स्थान पर रहा। वालीबाल में इंदिरा सदन प्रथम और विवेकानंद सदन दूसरे स्थान पर रहा।
पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment