
क्षयरोग को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग का सुपरवाइजरी स्टाफ अब दोपहिया वाहनों के माध्यम से भी सेवाएं देगा। संशोधित राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत हिमाचल के बिलासपुर, हमीरपुर ऊना जिलों के लिए इन सेवाओं का शुभारंभ सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने किया। उन्होंने घुमारवीं में सुपरवाइजरी स्टाफ के लिए 14 मोटरसाइकिल/स्कूटियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत में क्षय रोगियों की संख्या लगभग 28 लाख है। हालांकि प्रदेश के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में इस बीमारी के उपचार के लिए नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं, लेकिन क्षय रोग पर नियंत्रण पाने के लिए लोगों में जागरूकता की अलख जगाई जानी बेहद जरूरी है। 14 मोटरसाइकिलको हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कौल सिंह
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment