
स्थानीयकॉलेज में दो दिवसीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गई। एनएबीबी एसोसिएशन (नेशनल एमच्योर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन) की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के विजेता हमीरपुर के संजीव ठाकुर बने। संजीव ठाकुर को मिस्टर हिमाचल क्लासिकल-2017 के अवाॅर्ड से नवाजा गया। इसके अलावा मंडी के हरीश शर्मा फर्स्ट रनर अप और कांगड़ा के रोहित गिल सेकंड रनर अप रहे। फिटनेस मोडेलिंग केटािगरी में लड़कियों ने अपनी प्रतिभाओं के जोहर दिखा कर दर्शकों को स्तब्ध कर दिया। समापन समारोह के बतौर मुख्यतिथि भाजयुमो राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र अत्री ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं को सही दिशा मिलती है। साथ ही खेल एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिये युवा नशे से दूर रह सकते हैं। नरेंद्र अत्री ने कहा कि कड़ी मेहनत और लग्न से सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश में क्रिकेट सहित अन्य खेलों को जिस स्तर पर पहुंचाया है, इससे प्रदेश के खिलाडियों और युवाओं की आशाएं उनसे और भी बढ़ गई हैं। युवा और खिलाड़ी उनके संघर्षपूर्ण...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment