Show your support

Monday, January 2, 2017

व्हाइट क्रिसमस से बंधी आस न्यू ईयर पर टूटी

राजधानी में बर्फबारी का इंतजार कर रहे लोगों को फाहों से ही करना पड़ा संतोष

शिमला – क्रिसमस के मौके पर सफेद फाहों ने बागबानों के साथ हर शिमलावासी की उम्मीदों को पंख लगा दिए कि अब सफेद चांदी से खुशहाली आएगी। फाहे तो गिरे, मगर कुछ देर में ही मायूसी भी दे गए। शिमला और ऊपरी शिमला में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर हल्की बर्फबारी देखने को मिली। इससे बागबानों की बांछें खिल गई क्योंकि तापमान में आई गिरावट सेब के लिए लाभदायी थी। सुबह से बना माहौल दोपहर में फिर बदल गया, हालांकि इस हल्के बिगड़े मौसम ने शिमला और इसके साथ लगते पर्यटक स्थलों में पर्यटकों की तादाद को बढ़ा दिया और ये क्रम अभी भी कायम है। क्रिसमस से लेकर नव वर्ष पर पर्यटकों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है और सीजन अपने चरम पर पहुंच गया है।

शिमला में न्यू ईयर पर जश्न

नववर्ष के आगमन को लेकर उत्सुक स्थानीय लोगों और बाहर से आने वाले पर्यटकों ने यहां सप्ताह भर जश्न मनाया। रिज पर डीजे की धुनांे पर थिरकने वालों की कमी नहीं थी। पुलिस ने भी पुख्ता व्यवस्था कर रखी थी। जगह-जगह युवतियां और युवक नाचते गाते दिखाई दिए जिन्होंने नववर्ष पर आधी रात तक जमकर जश्न मनाया। जश्न के इस माहौल में शिमला के लोगों ने पूरा साथ दिया।

खटनोल को सीएम के तोहफे

शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री के तोहफे कम नहीं हो रहे हैं। क्षेत्र की जनता को सीएम से जो उम्मीदें हैं। उन्हें वह लगातार पूरी कर रहे हैं। यहां के लोगों का कहना है कि सालों से जो कुछ नहीं मिला वे इस बार मिला और मिलता भी क्यों नहीं खुद मुख्यमंत्री इस क्षेत्र से हैं। मुख्यमंत्री ने चुनाव मंे किए वादों को चरणबद्ध ढंग से निभाया और इस बार बारी थी खटनोल क्षेत्र की। खटनोल क्षेत्र व इसके साथ लगते क्षेत्रों मंे शनिवार को करोड़ों रुपए की योजनाएं दी गईं। यहां स्कूल अपग्रेड किए गए।

सप्ताह की सुर्खियां

एमसी की बैठक में पानी पर जंग

विंटर कार्निवाल में ‘झमाकड़ा’ पर धमाल

सैंज को मॉडल स्कूल भवन जल्द

हाई कोर्ट से सचिवालय तक साइलेंस जोन

ऑन दि स्पॉट ट्रीट होगी सीवरेज

‘132’ साल की हुई कांग्रेस पार्टी

खुली बाहों से नए साल का इस्तकबाल

सैंज मंे बिशु मेले की धूम

सैंज में लगभग 80 साल के बाद बिशु मेले का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री लगातार ठियोग क्षेत्र के दौरे कर रहे हैं और इस मौके पर भी वह आईपीएच मंत्री के साथ मौजूद रहे। उन्होंने इस बिशु मेले को नई पहचान दिलाने का वादा किया,वहीं यहां के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को मॉडल स्कूल का दर्जा भी दिया। इसके लिए नए भवन की आधारशिला रखी गई। बिशु मेले में ठोडा के प्रचलन को बढ़ाने और इसकी ख्याति को बढ़ाने के लिए प्रयास करने को कहा गया।

स्वच्छता ऐप पर करो क्लिक

शिमला को स्वच्छता के क्षेत्र में नंबर वन पर लाने के लिए शहर के लोगों की भागीदारी जरूरी है, जहां लोगों को शहर में सफाई व्यवस्था पर खुद ध्यान देना होगा, वहीं एक मोबाइल ऐप डाउनलोड करके उस पर शिमला को रेेटिंग देनी होगी।

संजौली मंे चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने

शिमला में सर्दियां आते ही चोर भी सक्रिय हो जाते हैं। शहर में अधिकांश कर्मचारी रहते हैं,जिनके बच्चों को स्कूल से छुट्टियां रहती हैं। ऐसे में अधिकांश लोग अपने गांव की ओर कूच करते हैं। इसका फायदा चोर उठाते हैं और सर्दियों में पूरी तरह से सक्रिय हो जाते हैं। संजौली क्षेत्र में भी चोरों ने दो जगह चोरियां कीं,जिसमें लाखों रुपए के जेवरात उड़ा लिए गए। अभी पुलिस को इनकी तलाश है। चोरी की घटनाओं से शहरवासी खौफजदा हैं।

बालूगंज मंे सहपाठी से दुष्कर्म

अपनी सहपाठी से दुष्कर्म करने का एक मामला सामने आया,जिसमें पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। बालूगंज पुलिस थाना के तहत यह मामला सामने आया जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।

सतलुज में फैली गंदगी

सुन्नी क्षेत्र मंे कोल डैम के लिए झील बनने के बाद कई तरह की समस्याएं खड़ी हो गई हैं। यहां तत्तापानी से लेकर सुन्नी तक खड़े पानी मंे अथाह गंदगी फैल चुकी है। जानवर इस पानी के बीच किनारों मंे मरे हुए नजर आ रहे हैं,वहीं पूरा पानी गंदा हो चुका है। इससे बीमारियां फैलने की भी आशंका है। तत्तापानी क्षेत्र धार्मिक पर्यटक स्थल के रूप में जाना जाता था, जिसकी पहचान ही समाप्त हो गई है,जिसके चलते अब यहां कोई रुख नहीं करता, जो कोई आता है, तो वह फैली हुई गंदगी को देखकर हैरान रह जाता है।

एचपीयू को ए ग्रेड… मनाया जश्न

विवि को ए ग्रेड मिलने के बाद यहां जश्न मनाया गया। इसमें राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। नैक ने विवि को ए ग्रेड दिया है, जिससे सभी मंे खुशी है।

नहीं हुआ विंटर कार्निवाल

आइस स्केटिंग रिंक में विंटर कार्निवाल का आयोजन तीसरे साल भी नहीं हो सका। यहां पर बर्फ जमने का नाम ही नहीं ले रही है। तापमान में गिरावट नहीं होने के चलते बर्फ नहीं जम रही, जिस कारण इस दफा भी यहां बर्फ पर होने वाले खेलों का आयोजन नहीं हो सका।


पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment