Show your support

Monday, January 2, 2017

देवता साहिब चत्तरखंड का जन्मदिवस मनाया

रामपुर बुशहर – यह वर्ष कृषि एवं बागबानी के लिए बेहतर है। साथ ही अच्छी बर्फबारी होगी। यह भविष्यवाणी रविवार को नरैंण पंचायत के ब्रांदली गांव में देवता साहिब चत्तरखंड ने अपने जन्मदिवस पर कही। देवता चत्तरखंड का जन्मदिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें रोहडू्, रामपुर व शिमला से आए हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के आरंभ में देवता साहिब ने मंदिर परिसर में पहुंचकर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद दिया। उसके पश्चात अपने जन्म स्थान पौंड वास में पहुंचकर वर्ष 2017 के लिए सुखद भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि यह वर्ष सभी लोगों के लिए विकास भरा रहेगा और कृषि व बागबानी में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होने की भी भविष्यवाणी की। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी यहां पर देवता साहिब चत्तरखंड ब्रांदली के जन्मदिवस पर उन्हें बधाई देने के लिए उपस्थित रहे। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया। बताते चलें कि चत्तरखंड देवता साहिब के भक्त दूर-दूर से इस दिन यहां पर पहुंचते हैं। मंदिर कमेटी व ग्रामीणों की मांग है कि यहां पर जल्द पार्किंग बननी चाहिए।


पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment