शिमला – नववर्ष सेलिब्रेशन के लिए हिल्सक्वीन पहुंचे सैलानियों से रविवार को भी राजधानी गुलजार रही। राजधानी शिमला सहित साथ लगते पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की खूब चहल-पहल देखी गई। नववर्ष के सेलिब्रेशन के लिए बाहरी राज्यों से भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचने हुए हैं, जिन्होंने पहाड़ों की ठंडी फिजाओं में खुली बाहों के साथ नववर्ष का स्वागत किया, हालांकि नववर्ष सेलिब्रेशन के बाद कुछ सैलानी शनिवार रात को ही वापस लौट गए थे, मगर अभी भी काफी संख्या में सैलानी शिमला में मौजूद हैं, जिन्होंने रविवार को शहर के मुख्य पर्यटक व धार्मिक स्थलों पर जमकर मौज-मस्ती की। शिमला के साथ कुफरी, नारकंडा, नालदेहरा में भी सैलानियों की खूब चहल-पहल रही। नारकंडा में दिन के समय हल्की बर्फबारी सूचना मिलते ही सैलानियों ने ऊपरी शिमला का रुख करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग द्वारा नववर्ष पर जिला शिमला के कई स्थानों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया गया था। रविवार को शिमला में मौसम खराब बना रहा। आसमान में काले बादल छाने से सैलानियों में भी बर्फबारी की उम्मीदें जगी थीं। नव वर्ष पर भारी संख्या में सैलानी हिल्सक्वीन पहुंचे हैं। होटल एसोसिएशन के प्रधान हरनाम कुकरेजा ने बताया कि शिमला में एक सप्ताह तक होटल जैम-पैक हंै।
कल से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग ने तीन जनवरी से जिला मे बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है। विभाग की माने तो जिला में नव वर्ष के पहले सप्ताह के दौरान मौसम खराब बना रहेगा, जिससे पर्यटन कारोबार में ओर तेजी आने की उम्मीदें हैं। शिमला के न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट आई है। शिमला का न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 4.6 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि शनिवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री रिकार्ड किया गया था।
सैलानियों ने वाहनों में गुजारी रात
शिमला में नव वर्ष पर होटल पैक रहे, जिसके चलते बाहरी राज्योंे से पहुंचे कई सैलानियों को होटलों में ठहरने के लिए कमरा नहीं मिल पाया, जिसके कारण सैलानियों के वाहनों में ही सर्द रात काटनी पड़ी।
पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment