शिमला – नववर्ष और निरंकारी राजमाता के जन्म दिवस पर स्थानीय सेवादल एवं संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सदस्यों ने शहर में स्वच्छता अभियान चलाया। रविवार सुबह से बैम्लोई स्थित सत्संग भवन के आस-पास सफाई अभियान चलाया, जिसमें विशेषतौर पर बैम्लोई चौक एवं सत्संग भवन के पास स्थित वर्षा शालिकाओं को साफ किया गया। उल्लेखनीय है कि संत निरंकारी मिशन द्वारा बैम्लोई चौक स्थित प्राकृतिक जल स्रोत का भी जीर्णोंद्धार किया गया है। इस अवसर पर बैम्लोई स्थित निरंकारी सत्संग भवन पर विशेष सत्संग का आयोजन भी किया गया, जिसकी अध्यक्षता कालका के संयोजक महात्मा तारा सिंह ने की। अपने संबोधन में उन्होंने समस्त साध -संगत को जहां नववर्ष की शुभ कामनाएं दी।
पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment