Show your support

Monday, January 2, 2017

‘मिस हिमाचल’ के ऑडिशन को शिमला तैयार

शिमला – ‘दिव्य हिमाचल’ की ‘मिस हिमाचल’ प्रतियोगिता के ऑडिशन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। तीन जनवरी को यहां कालीबाड़ी हाल में युवतियांे के ऑडिशन होंगे। शिमला शहर और जिला भर से युवतियां इस प्रतियोगिता मंे शिरकत करने के लिए उत्सुक हैं, जोकि पंजीकरण के लिए लगातार संपर्क कर रही हैं। माना जा रहा है कि इस आठवें सीजन के लिए बड़ी संख्या में युवतियां हिस्सा लेंगी,क्योंकि ‘दिव्य हिमाचल’ के इस मंच से हिमाचल की युवतियांे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिली है। ऐसे मंे इस मंच से जुड़ने के लिए हर कोई बेताब रहता है। तीन जनवरी को शिमला के कालीबाड़ी हाल में ऑडिशन आयोजित किए जा रहे हैं, जिसके लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय व स्थानीय कालेज परिसरों में ‘दिव्य हिमाचल’ इवेंट टीम ने युवतियों को जागरूक किया। शिमला की युवतियों में ‘मिस हिमाचल’ का खिताब पाने के लिए कितना जुनून है, इसका आभास यहीं से मिल जाता है कि रोजाना सैकड़ों फोन कॉल्स ‘दिव्य हिमाचल’ के ब्यूरो में आ रहे हैं, वहीं युवतियां खुद पहुंचकर इसकी जानकारी हासिल कर रही हैं। इसका क्रेज इसलिए भी युवतियों में काफी है, क्योंकि पहले की प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाली पूर्वा राणा आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुपर मॉडल बन चुकी हैं, वहीं शिमला की उजाला राजटा सुकैम की ब्रांड एंबेसेडर हैं। ‘मिस हिमाचल’ की ही फाइनलिस्ट पूर्वा राणा थाईलैंड में मिस टूरिज्म इंटरनेशनल रह चुकी हैं। वर्ष 2015 की विजेता घुमारवीं की नताशा चौहान मिस दिल्ली का खिताब जीत चुकी हैं। ‘मिस हिमाचल’ 2012 की आकांक्षा धीमान जो हमीरपुर से हैं, मिस इंडिया के सीजन में टॉप छह में रही। मिस अर्थ प्रतियोगिता जो गत वर्ष साउथ कोरिया में आयोजित की गई थी, उसमें उन्होंने मिस एशिया सुपर टेलेंट की हैसियत से भाग लिया। शिमला की डा. आशिता मुंजले मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड में भाग लिया था।


पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment