Show your support

Sunday, January 1, 2017

सोलन परवाणू में संवाहक प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

सोलन | हिमाचलपथ परिवहन निगम सोलन तथा परवाणू में कौशल विकास भत्ता योजना के अंतर्गत संवाहक का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए सोलन परवाणू क्षेत्रीय प्रबंधकों ने कहा कि संवाहक का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार का दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त प्रार्थी के पास उपयुक्त संवाहक लाइसेंस होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि फार्म जमा करवाते समय प्रार्थी अपने फार्म के साथ दसवीं का प्रमाण पत्र, लाइसेंस, तहसीलदार से जारी किया गया आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा एक हजार रुपए का बैंक ड्राफ्ट संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधक के नाम पर या नकद जमा करवाना होगा। फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि 6 जनवरी, 2017 रखी गई है।

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment