
अर्की उपमंडल के सीसे स्कूल मांजू में स्कूल की पत्रिका का विमोचन करते मुख्यातिथि और साथ खड़ा स्कूल स्टाफ। अर्की | सीनियरसेकंडरी स्कूल मांजू में स्कूल की प्रथम वार्षिक पत्रिका गिरिज्ञा के विमोचन के उपलक्ष्य में विद्यालय प्रबंधन द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से संयुक्त निदेशक पद से सेवानिवृत्त डा. संत लाल शर्मा बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान योगेश चौहान ने की। डा. संत लाल के साथ इस कार्यक्रम में सोलन के प्रसिद्ध समाजसेवी डा. राजेश कपूर भी विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। इस दौरान इस कार्यक्रम में दोनों अतिथियों द्वारा स्कूली बच्चों उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। डा. राजेश कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी कोई भी कार्य सुखी एवं प्रसन्न रहने के लिए करते हैं। सभी लोग आज अपने परिवार की सुख सुविधाओं लिए अपने शरीर के प्रति ध्यान नहीं दे पाते जिस वजह से कई बार वे बीमारियों की जकड़ में भी जाते है। उन्होंने कहा कि यदि सभी को अपने...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment