
कुनिहार | ग्रामपंचायत जघाणा के गांव कुफ़्टू में करीब 25 वर्ष पुरानी लोगों की मांग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग को मुख्यमंत्री ने कंडाघाट दौरे के दौरान पूरा किया। ग्राम पंचायत जघाणा के प्रधान पिंकेश वर्मा उपप्रधान धर्मेंद्र ठाकुर की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से कंडाघाट में मिले। कंडाघाट दौरे के दौरान जहां मुख्यमंत्री ने अनेक विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन किए। उन्होंने कुफ़्टू में लोगों की काफी समय से चली रही पीएचसी की मांग को भी पूरा करने की घोषणा की। इस क्षेत्र के लोगों को जहां स्वास्थ्य सुविधा के लिए कुनिहार, सोलन, शिमला जाना पड़ता था वहीं अब ग्रामीणों को पंचायत में ही स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। लोगों की अढ़ाई दशक से लंबित मांग को पूरा करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार जताया।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment