
ठियोगमंडल कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक सोमवार को मतियाना में मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कार्यकारिणी में शामिल मतियाना क्षेत्र की आसपास की पंचायतों के सभी पदाधिकारियों वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को मंडल के जरिए सरकार तक पहुंचाने क्षेत्र में वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए विकास पर चर्चा की गई। बैठक में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मतियाना में सब तहसील खोलने, पीएचसी को स्तरोन्नत करने, शिलारू में सब्जी मंडी सीए स्टोर का कार्य जल्द शुरू करने के अलावा कंदरू में स्कूल का दर्जा बढ़ाने सड़क निर्माण बारे प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजने का निर्णय किया। मंडल अध्यक्ष ने स्थानीय कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिलाया कि उनकी ओर से उठाई गई समस्याएं सरकार तक पहुंचाई जाएंगी। कार्यकर्ताओं ने मतियाना में आईपीएच का डिवीजन खोलने अन्य विकास के कामों के लिए आईपीएच मंत्री सरकार का आभार जताया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेन्द्र चंदेल ने सभी पदाधिकारियों की ओर...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment